पिछले साल नानजिंग जनसंहार में जीवित बचे लोगों में से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद यह संख्या घटकर 133 हो गई है।
जनसंहार से बच निकले लोगों के आधिकारिक संघ ने गुरुवार को चेताते हुए कहा कि इस जनसंहार में जीवित बचे लोगों की संख्या तेजी से घट रही है।
गौरतलब है कि जापान की सेना ने 13 दिसंबर, 1937 को नानजिग पर कब्जा कर लिया था और छह सप्ताह के भीतर 300,000 चीनी नागरिकों व सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा 20,000 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया।
हालांकि जापान इस जनसंहार से इनकार करता रहा है, लेकिन चीन ने इस जनसंहार के सबूतों को संभाल कर रखा हुआ है।
इस संघ के प्रमुख झू चेंगशान ने बताया, “इस त्रासदी के पीड़ितों ने पूरी दुनिया को इस जनसंहार की सच्चाई बता दी है।”
dharmpath.com dharmpath