नापतौल में मित्सुई ने किया 343 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मल्टी-चैनल होम शॉपिंग कंपनी नॉपतौल ऑनलाइन शॉपिंग ने निवेश जुटाने के नए दौर में जापानी कंपनी मित्सुई एंड कंपनी से 343 करोड़ रुपये जुटाए। यह जानकारी कंपनी ने यहां मंगलवार को एक बयान जारी कर दी।

इस निवेश से नापतौल में मित्सुई की हिस्सेदारी पांच फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गई। नापतौल ने इसी साल अप्रैल में भी 136 करोड़ रुपये जुटाए थे।

नापतौल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु अग्रवाल ने कहा, “कोष का उपयोग कंपनी अपनी पहुंच का विस्तार करने और सक्षम अपूर्ति श्रंखला बनाने के लिए करना चाहती है। हम हर रोज अधिकाधिक भाषाओं में अधिकाधिक सामग्री प्रस्तुत करने के लिए कार्यालय की क्षमता भी बढ़ाना चाहते हैं और प्रौद्योगिकी में निवेश करना चाहते हैं।”

नापतौल की पहुंच दैनिक स्तर पर देश के 16 करोड़ घरों में है। यह हर रोज विविध भाषाओं में 350 घंटे का विज्ञापन प्रसारित करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493