तुरिन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज डिफेंडर जियोर्जियो चीलीनी ने जुवेंतस क्लब से उसके डिफेंस को बेहतर करने का आग्रह किया है।
चीलीनी ने कहा है कि प्रतिद्वंद्वी टीम नापोली को शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में गोल करने का मौका नहीं देना है।
मौजूदा विजेता और छह बार सेरी-ए लीग खिताब जीत चुकी जुवेंतस ने वर्तमान में लीग सूची में तीसरे स्थान पर है। उसने 14 मैचों से 34 अंक हासिल किए हैं।
नापोली ने इतने ही मैच खेलते हुए 38 अंक हासिल किए है। वह इंटर मिलान क्लब से दो अंक पीछे है।
चीलीनी ने कहा कि इस सीजन में टीम के प्रदर्शन में कुछ कमी है, क्योंकि क्लब अब तक केवल 14 गोल ही हासिल कर पाया है।
सेरी-ए लीग के 2016-17 सीजन में जुवेंतस क्लब ने 27 गोल दागे थे। कोच का कहना है कि एक मैच में 90 प्रतिशत तक टीम का डिफेंस मजबूत रहना चाहिए।
चीलीनी ने कहा कि टीम को वो संतुलन तलाशना है, जो सीजन की शुरुआत से ही टीम के प्रदर्शन में शामिल नहीं है।
dharmpath.com dharmpath