नाबालिग ने देवी को अपनी जीभ चढ़ाई!

navratri-9-5167ba48cfbeb_lनवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां एक नाबालिग ने देवी की तस्वीर के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम बहम्नगवां में 17 साल के राकेश कुशवाहा ने अपने घर में मां शारदा की तस्वीर के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। फिलहाल राकेश को बेहोशी की हालत में घर पर रखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि राकेश सुबह अपने परिवार के साथ गांव के एक देवी मंदिर में गया था। वहां से वापस आने के बाद उसने अपनी जीभ चढ़ा दी।

गौरतलब है कि पिछले साल भी नवरात्रि के दौरान चार देवी भक्तों ने मां के चरणों पर अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493