‘नाम शबाना’ में दिखेगा तापसी पन्नू का एक्शन अवतार

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। यह फिल्म 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ का सीक्वल है।

फिल्म ‘नाम शबाना’ में तापसी एक अंडर कवर एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म ‘बेबी’ में अभिनय के लिए तापसी की प्रशंसा की गई थी।

इस फिल्म के निर्माता ‘बेबी’ के निर्देशक नीरज पांडे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बीते दिनों अक्षय कुमार ने ‘नाम शबाना’ का पोस्टर रिलीज किया था, जिसके बाद लोगो में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म का ट्रेलर 10 फरवरी को रिलीज होगा, जिसे अक्षय की आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ के साथ दिखाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493