नायडू का ‘जियो अमरावती’ हैशटैग ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहा

विशाखापत्तनम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू का ‘जियो अमरावती मैराथन’ रविवार सुबह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहा, जिसकी जगह शहर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए उनके एक दूसरे हैशटैग ने ली।

आईट्रेंड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 शहरों में जियो अमरावती हैशटैग मुंबई में पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा था। बाकी 11 जगहों पर यह दूसरे नंबर पर रहा।

देश में 30 मिनट तक रैंकिंग में यह शीर्ष पर रहा।

भारतीय उद्योग परिसंघ व राज्य सरकार की संयुक्त मेजबानी वाला भागीदारी सम्मेलन भी ट्विटर पर ट्रेंड में रहा। इन्वेस्ट इन एपी हैशटैग 29 जगहों में टॉप ट्रेंड में रहा।

नायडू द्वारा शुरू किए गए जियो अमरावती मैराथन में 4जी उपकरणों के लिए रिलायंस जियो के लोगो का ‘एलएफवाई’ अनावरण किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493