नारी अस्मिता की दुहाई देने वाले मप्र भाजपा अध्यक्ष के स्वयंभू पीए ने महिला नेत्री को किया अपमानित

is(खुसुर-फुसुर)– भोपाल भाजपा के मुख्यालय में नंदकुमार सिंह के अध्यक्ष बनते ही एक चेहरा विवादों में आ गया है लेकिन वह नंदकुमार सिंह का क्या है यह अभी लिखा-पढ़ी में नहीं है.मयंक चौबे नाम का यह व्यक्ति नंदकुमार सिंह के पद संभालते ही उनकी निजी सेवा में देखा जाने लगा.पूर्व में यह संगठन मंत्री की दर पर बैठा मिलता था.यहह विवादों में शुरू दिन से ही आ गया जब इसने कुछ पत्रकारों से बदतमीजी की जो नंदकुमार सिंह से मिलने जा रहे थे को रकने की कोशिश की और बदतमीजी की खैर पत्रकारों ने इसे उचित सबक दे दिया था लेकिन उसके बाद से ही यह विवादों में बना रहा.आगंतुकों से बदतमीजी करने में यह कुख्यात हो चुक्का है.

ताज़ी घटना में कल शाम नंदकुमार सिंह से मिलने आई  महिला नेत्री का इसने हाथ पकड़ कर खींच लिया.यह नेत्री खूब रोई और अध्यक्ष से शिकायत भी की लेकिन नारी अस्मिता की बात करने वाले संगठन अध्यक्ष ने अभी तक चौबे जी पर कोई कार्यवाही नहीं की.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493