नाल्को को ओडिशा के पोतांगी बॉक्साइट रिजर्व का पट्टा मिला

भुवनेश्वर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। नाल्को को ओडिशा के कोरापुट जिले में पोतांगी बॉक्साइट खदान का पट्टा मिल गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पोतांगी खदान में लगभग सात करोड़ टन बॉक्साइट रिजर्व है, जिसका इस्तेमाल दमानजोडी में नाल्को की प्रस्तावित 10 लाख टन क्षमता की एलुमिना शोधन परियोजना में होगा। कंपनी का 22,75,000 टन क्षमता वाला एलुमिना शोधक दामनजोडी में स्थित है।

नाल्को के एक बयान के मुताबिक, “इस्पात एवं खदान विभाग द्वारा जारी एक हालिया आदेश के मुताबिक, नाल्को को 50 वर्षो के लिए 1,738 हेक्टेयर के पोतांगी खदान का पट्टा दिया गया है।”

नाल्को के मुख्य प्रबंध निदेशक तपन कुमार चांद ने कहा, “विस्तार, निवेश व सीएसआर पहल के माध्यम से केंद्र, राज्य व ओडिशा के लोगों के उम्मीदों को पूरा करने की अब नाल्को की बारी है।”

नाल्को को उत्कल डी तथा ई कोयला ब्लॉकों का आवंटन पहले ही हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि दामनजोडी में एक एमपीटीए एलुमिना शोधक (स्ट्रीम-5) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी नाल्को बोर्ड द्वारा 10 दिसंबर, 2014 को ही मिल चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493