नासा का ‘जूनो’ बृहस्पति के करीब

नासा की जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी (जेपीएल) के मुताबिक यह यान बृहस्पति की कक्षा में प्रवेश करने के लिए चार जुलाई की शाम अपने मुख्य इंजन को चालू करेगा।

सैन डियेहगो में साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जूनो के मुख्य वैज्ञानिक स्कॉट बोल्टन ने कहा, “हम तैयार हैं।”

उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, “इस अभियान से जुड़े इंजीनियर और नियंत्रक जुनों को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाने के लिए ओलंपिक स्तर का प्रदर्शन कर रहे हैं।”

मुख्य इंजन के जलते ही जुनो बृहस्पति की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा।

वहीं, रविवार को सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान कैलिस्टो की कक्षा को पार कर लिया है, जो बृहस्पति के चार सबसे बड़े चंद्रमाओं में बाहरी चंद्रमा है। यह अन्य तीनों गैनीमेड, यूरोपा और आईओ की कक्षाओं को सोमवार को पार कर लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493