निआल होरान, मार्नी सिंपसन ने एक-दूसरे को संदेश भेजे

लंदन, 29 मार्च (आईएएनएस)। पॉप बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के गायक निआल होरान और रियलिटी टीवी स्टार मार्नी सिंपसन इन दिनों एक दूसरे के साथ संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

लंदन, 29 मार्च (आईएएनएस)। पॉप बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के गायक निआल होरान और रियलिटी टीवी स्टार मार्नी सिंपसन इन दिनों एक दूसरे के साथ संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेलडॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, कुछ हफ्तों पहले ही अभिनेता लुइस ब्लूर से अलग हुईं सिपंसन का कहना है कि वह होरान और गायक जेम्स अर्थर के संपर्क में हैं।

सिंपसन ने समाचारपत्र ‘द सन’ को बताया, “मैं उनसे बातचीत कर रही हूं। मैने दोनों से डीएमएस तकनीक के जरिए बात की।”

उन्होंने बताया कि उनके बीच केवल दोस्ताना बातचीत है और वे दोनों शो ‘जॉर्डी शोर’ के जबरदस्त प्रशंसक हैं।”

जहां एक ओर आर्थर ने फरवरी में अपनी प्रेमिका जेसिका ग्रिस्ट के साथ संबंध होने की पुष्टि की थी, वहीं होरान फिलहाल सिंगल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493