मनागुआ, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। निकारागुआ सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
निकारागुआ मानव अधिकार केंद्र (सीईएनआईडीएच) के सदस्य मेलिंग सिएरा ने शनिवार को एफे को बताया, “42 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और अभी तक गंभीर रूप से घायल तीन लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।”
हालांकि, आधिकारिक और गैर आधिकारिक सूची के अनुरूप कुल 63 लोगों के मरने की बात कही जा रही है।
dharmpath.com dharmpath