निकारागुआ में जीका संक्रमित मांओं से 6 स्वस्थ बच्चों का जन्म

मनागुआ, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ में जीका से संक्रमित मांओं से छह स्वस्थ बच्चों का जन्म हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, निकारागुआ की प्रथम महिला रोसारियो मुरीलो ने मंगलवार को एक बताया कि ये महिलाएं गर्भावस्था के दौरान जीका संक्रमण की चपेट में आई थीं। इसके बावजूद उनके बच्चे बिल्कुल स्वस्थ्य हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 31 मार्च को जारी जांच रिपोर्ट के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के जीका संक्रमित होने के कराण उनके बच्चों को माइक्रोसेफेली और गिलैन-बार्रे सिंड्रोम के साथ पैदा होने का खतरा होता है।

निकारागुआ के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार तक मध्य अमेरिकी देश में जीका के 1,941 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 1,041 गर्भवती महिलाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493