मनागुआ, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। निकारागुआ की नेशनल असेंबली ने हाल ही में देश हुए हिंसक प्रदर्शनों की जांच के लिए सत्य और न्याय आयोग के गठन के मसौदे को मंजूरी दे दी है।
इन हिंसक प्रदर्शनों में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
सिन्हुआ ने समाचार पत्र ला प्रेन्सा के हवाले से बताया, “इस प्रस्ताव के पक्ष में 74 जबकि विरोध में एक वोट पड़ा।”
इस आयोग के सदस्यों का एक सप्ताह के भीतर चुनाव कर लिया जाएगा और यह आयोग तीन महीने में इन हिंसक प्रदशनों पर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगा।
आयोग में वकीलों, बुद्धिजीवियों, धार्मिक गुरुओं, सामाजिक आंदोलनों के प्रमुखों और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से अग्रणी हस्तियों को शामिल किया जाएगा।
गौरतलब है कि देश में इन हिंसक प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा ने कहा था कि उनकी सरकार इस तरह के हालात में सुधार प्रक्रिया अधिक समय तक जारी नहीं रख सकती। उन्होंने तनाव को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संवाद करने का भी आह्वान किया था।
dharmpath.com dharmpath