मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता निकितिन धीर ने कहा कि वह मल्टी स्टारर फिल्मों में काम करने का मौका मिलने से बेहद खुश हैं।
निकितिन ने कहा, “मुझे लगता है कि कलाकारों के लिए अपना खुद का स्टाइल जरूरी है, ताकि वे दर्शकों से जुड़ सकें और अगर आप खुद के व्यक्तित्व को जिंदा रखते हैं तो आप कभी असफल नहीं होंगे।”
उन्होंने कहा, “मल्टी स्टारर फिल्मों को स्वीकार करने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि आप सही किरदार चुनें। मैंने अब तक जो भी किरदार चुने उसके लिए मैं भाग्यशाली रहा। चाहे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में थंगाबली हो या ‘फ्रीकी अली’ में डेंजर भाई।”
उन्होंने कहा, “मैं मल्टी स्टारर फिल्मों के किरदारों को चुनने से नहीं डरता।”
निकितिन वर्तमान में टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ में करिश्मा तन्ना, मृणाल जैन, पर्ल वी पुरी जैसे कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath