निकी मिनाज ने मॉडलिंग एजेंसी के साथ अनुबंध किया

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। रैपर निकी मिनाज ने मॉडलिंग एजेंसी विल्हेल्मिना इंटरनेशनल के साथ अनुबंध किया है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने विल्हेल्मिना के सीईओ बिल वाकरमैन के हवाले से बताया कि मिनाज फैशन की दुनिया में एक प्रेरणाशक्ति हैं।

उन्होंने कहा, “हम निकी मिनाज और उनकी टीम के साथ काम करने को लेकर रोमांचित महसूस कर रहे हैं।”

बिल के मुताबिक, “वह स्टाइल के मामले में अग्रणी और आइकन हैं।”

निकी (34) ने कहा कि वह एक गायिका, गीतकार, अभिनेत्री और अब मॉडल के रूप में अपने काम को संतुलित करने की चुनौती के लिए तैयार हैं।

गायिका ने कहा, “मुझे अपने संगीत के बीच तालमेल और जिस तरह से यह मेरे फैशन को प्रेरित करता है, उससे प्यार है।”

निकी लोगों को खुलकर स्टाइल करने और उसका भरपूर आनंद लेने का संदेश देती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493