लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकी रीड और अभिनेता इयान सोमरहैल्डर शादी के बाद काफी खुश हैं और दोनों अपने हनीमून के अगले पड़ाव के तहत ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के लिए रवाना हो गए हैं।
‘ट्वाइलाइट’ स्टार निकी रीड और वैंपायर डायरीज’ स्टार इयान सोमरहैल्डर ने 26 अप्रैल को मलीबू में शादी की थी। मेक्सिको के तुलूम में कुछ दिन गुजारने के बाद दोनों रियो डी जेनेरियो के लिए रवाना हो गए हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों सातंवे आसमान पर हैं।”
हनीमून के लिए दोनों ने दुनिया भर की सैर करने की योजना बनाई है। रविवार रात दोनों को ब्राजील के पोमर ओरागैनिको में डिनर का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।
dharmpath.com dharmpath