निकी हेली को विदेश मंत्री बनाए जाने पर विचार

न्यूयार्क, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारतवंशी अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में विदेश मंत्री और अन्य अहम पदों के दावेदारों की सूची में शामिल हैं।

निकी हेली के प्रवक्ता जैसन मिलर ने कहा कि हेली गुरुवार को ट्रंप से मुलाकात कर सकती हैं।

हेली राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप की कटु आलोचक रहीं थीं।

सीएनएन और एमएसएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री के पद के लिए हेली के नाम पर विचार किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप की टीम नए प्रशासन की रूपरेखा पर काम कर रही है जो जनवरी में कामकाज का जिम्मा संभालेगी।

ट्रंप और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति माइक पेंस नए प्रशासन में विभिन्न पदों पर तैनाती के बारे में विचार कर रहे हैं।

इससे पहले हेली (44) बुधवार को रिपब्लिकन गवर्नर्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष भी चुनी गईं।

हेली अमृतसर के सिख प्रवासी की बेटी है। उनका पूरा नाम निमरता निक्की रंधावा हेली है। माइकल हेली से विवाह के बाद उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। लेकिन, वह और उनके पति गुरुद्वारे जाते रहते हैं। 2014 में दोनों ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर आए थे।

यदि हेली को ट्रंप के मंत्रिमंडल में पद मिलता है तो वह अमेरिकी मंत्रिमंडल में शामिल होन वाली पहली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक होंगी।

इस साल के राष्ट्रपति चुनाव में चार भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक चुनकर कांग्रेस (संसद) पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493