निकोलस दोबारा गिरफ्तार

मियामी, 16 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘बफ्फी द वैंपायर स्लेयर’ से मशहूर हुए अभिनेता निकोलस बेंड्रन को फ्लोरिडा में गिरफ्तार कर लिया गया।

वह नशीले पदार्थो और अल्कोहल का सेवन करते पकड़े गए थे।

ब्रेंडन पॉप संस्कृति सम्मेलन एएलटीसी कॉन में शामिल होने फ्लोरिडा गए थे।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ ने जानकारी दी कि पुलिस के अनुसार, ब्रेंडन ने खुद पुलिस को फोन पर अपने फोन और वालेट के चोरी होने की सूचना देकर बुलाया था।

पुलिस अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि ब्रेंडन अपने कमरे में बेतरतीब तरीके से पड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा था जैसे वह होश में नहीं हैं और जहां तक उनके वालेट की बात है, तो वह उनके ड्रेसर में ही रखा था।

होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि ब्रेंडन ने दिन में नशीले पदार्थ और अल्कोहल का सेवन किया है।

इससे पहले भी ब्रेंडन को फरवरी में अल्कोहल के सेवन के लिए होटल से गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493