निकोल किडमैन के लिए परिवार पहली प्राथमिकता

लॉस एंजेलिस, 22 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘लॉयन’ में एक मां का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वाली आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि वास्तविक जीवन में भी परिवार उनके लिए पहले मायने रखता है।

किडमैन ने वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ को बताया, “मेरा समय कीमती है, मुझे लगता है कि जब आप उम्र के एक निश्चित पड़ाव पर पहुंच जाते हैं तो समय अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है, जैसे.. मैं छह और आठ साल की बेटियों की परवरिश कर रही हूं, जो स्कूल जाती है तो मेरे पास कुछ निश्चित समय है, जब मैं काम कर सकती हूं, क्योंकि उन्हें साल के बाकी दिनों में स्कूल भी जाना होता है।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह कई फिल्मों या कामों को ठुकरा देती हैं, क्योंकि अंतत: परिवार ही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493