निकोल किडमैन सफेद बालों में देखी गईं

सिडनी, 30 जून (आईएएनएस)। चर्चित हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन हाल में ऑस्ट्रेलिया में अपनी वास्तविक उम्र से कुछ ज्यादा बूढ़ी नजर आईं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, निकोल (49) बूढ़ी इसलिए नजर आईं, क्योंकि वह यहां बुधवार को अपने टेलीविजन शो ‘टॉप ऑफ द लेक’ की शूटिंग कर रही थीं।

हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह इसमें कैसा किरदार निभा रही हैं।

उन्होंने शो के लिए अपने बालों के रंग में भी कुछ फेरबदल कराया है, क्योंकि उन्हें अधिक परिपक्व दिखने की जरूरत थी।

निकोल ने अध-पके घुंघराले बालों वाली विग लगा रही थी।

मेकअप टीम ने भी उन्हें बूढ़ा दिखाने के लिए उनके मेकअप पर काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493