निकोल के लिए शैरोन मां जैसी

लॉस एंजेलिस, 16 मार्च (आईएएनएस)। गायिका निकोल शेर्जिगर का कहना है कि वह टेलीविजन मेजबान शैरोन ओसबॉर्न के बहुत करीब हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन रियलिटी शो ‘द एक्स फैक्टर’ में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच एक रिश्ता बन गया। निकोल को खुशी है कि वह शैरान से सलाह-मशविरा ले सकती हैं।

निकोल ने ब्रिटेन की ‘हैलो!’ पत्रिका को बताया, “मैं शैरोन ओसबॉर्न के बहुत करीब हूं। मैं उन्हें कुछ भी बता और कह सकती हूं। मेरे लिए वह लॉस एंजेलिस में मेरी मां जैसी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493