निको कोवा 2018-19 सत्र के लिए बायर्न के कोच होंगे

म्यूनिख, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन क्लब आईन्ट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट के कोच निको कोवाक 2018-19 सत्र के लिए बायर्न म्यूनिख के मुख्य कोच होंगे। बायर्न ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बायर्न म्यूनिख ने क्लब के ट्विटर पर पुष्टि की कि खेल निदेशक हसन सालीहामिजिक गुरुवार को तीन वर्ष के अनुबंध पर राजी हो गए हैं और वह आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई से अपना पदभार संभालेंगे।

कोवाक क्लब के मौजूदा कोच 72 वर्षीय जुप हेनक्केस की जगह लेंगे। उन्होंने अक्टूबर में कार्लोस एंसिलोटी की जगह ली थी और क्लब को लगातार छठी बार जर्मन लीग जिताया। उनके मार्गदर्शन में खेलते हुए टीम ने जर्मन कप और चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में भी प्रवेश किया।

कोवाक ने 2016 में फ्रैंकफर्ट के कोच का पद संभाला था। अगले सत्र में उनके मार्गदर्शन में टीम 11वें पायदान पर रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493