निक कार्टर के घर गूंजेंगी बेटे की किलकारियां

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गायक निक कार्टर ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी लॉरेन गर्भवती हैं। गर्भावस्था को 16 सप्ताह पूरे हो गए हैं। पूर्व में उनका गर्भपात हो गया था।

निक के पिता बनने की खबर पिछले माह सामने आई, लेकिन उस वक्त गर्भस्थ शिशु लड़का है या लड़की, यह नहीं मालूम था। अब स्पष्ट हो गया है कि लॉरेन बेटे को जन्म देने जा रही हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, टेलीविजन शो ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ की सोमवार की कड़ी में अमेरिकी वोकल समूह ‘बैकस्ट्रीट ब्वॉयज’ के सदस्य निक ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि उनके छोटे से परिवार में जल्द एक नया सदस्य आने वाला है।

निक (35) ने कहा, “हम करीब एक साल से एक बच्चे को दुनिया में लाने की कोशिश कर रहे थे। आपको सब कुछ साफ-साफ बताना काफी मुश्किल रहा है। ऐसा भी वक्त आया था, जब हमने सोचा कि बच्चे को दुनिया में नहीं ला पाएंगे।”

वहीं, लॉरेन (32) ने कहा कि गर्भपति होना काफी मुश्किल रहा है, विशेषकर उनके पति के लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493