लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। गायिका व्हटनी ह्यूस्टन की दिवंगत बेटी बॉबी क्रिस्टिना ब्राउन के पूर्व प्रेमी निक गॉर्डन अपनी प्रेमिका लॉरा लिअल के साथ फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में दुर्व्यवहार व मारपीट करने के लिए घरेलू हिंसा मामले में अदालत में पेश हुए।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, न्यायाधीश ने रविवार को गॉर्डन की जमानत के लिए 15,500 डॉलर की धनराशि निर्धारित की और उन्हें लिअल से दूर रहने और जीपीएस मॉनिटर पहनने की सलाह दी। अगस्त में एक बार पिर उन्हें अदालत में पेश होना पड़ेगा।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, लीअल ने शनिवार को गॉर्डन के खिलाफ गैरकानूनी रूप से उनके साथ मारपीट करने, चेहरे पर घूंसा मारने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
पुलिस अधिकारियों ने उन्हें घर के पास स्थित एक स्थानीय क्लब से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि गॉर्डन ने यह बयान दिया है कि उन्होंने कभी भी अपनी प्रेमिका पर हाथ नहीं उठाया, क्योंकि वह वास्तव में उनकी परवाह करते हैं और लिअल ने उनके साथ मारपीट की और उनके चेहरे पर लगातार प्रहार किए। उन्होंने कहा कि वह सच नहीं बोल रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पोर्ट्स बार में एनबीए का प्लेऑफ गेम देखने के बाद दोनों में तीखी बहस हुई थी।
dharmpath.com dharmpath