निक ने मारिया से तलाक लेने की अर्जी दी

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता निक कैनन ने अपनी गायिका पत्नी मारिया केरी से तलाक लेने के लिए अदालत में अर्जी दी है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, निक ने 12 दिसंबर, 2014 को तलाक की अर्जी लगाई। इससे एक सप्ताह पहले ही मारिया ने कहा था कि वह अपने वकीलों से मिलकर गुजारा भत्ता पर विचार-विमर्श कर रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, निक ने इस माह की शुरुआत में ट्विटर पर लिखा था कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं और कभी भी मारिया के बारे में नकारात्मक बात नहीं कहेंगे।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, “मैं मारिया के बारे में कभी कोई गलत या नकारात्मक बात नहीं कहूंगा। हम हमेशा के लिए प्यार में बंधा हुआ परिवार बन गए हैं।”

निक ने लिखा, “मैं हमेशा से एक खुली किताब हूं, लेकिन निजी मामले निजी होते हैं। इसलिए कृपा करके मेरे परिवार और तलाक प्रक्रिया का सम्मान करें..मैं बस दुआ करता हूं कि नए साल में हम सभी आगे बढ़ सकें।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493