निखिल नहीं हैं फेसबुक पर

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार निखिल आडवाणी का कहना है कि सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक पर उनका खाता नहीं है।

फिल्म ‘कल हो न हो’ के निर्देशक के रूप में पहचाने जाने वाले निखिल ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी कि फेसबुक पर उनके नाम से दिखाई देने वाला खाता फर्जी है।

निखिल ने लिखा, “मेरे नाम का फेसबुक पेज फर्जी है।”

निखिल इस समय इमरान खान और कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ के निर्माण में व्यस्त हैं।

यूटीवी मोशन पिक्च र्स के बैनर तले बन रही फिल्म को एक गैरपारंपरिक फिल्म कहा जा रहा है, जिसमें कंगना-इमरान युगल के रूप में दिखाई देंगे।

फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने तक पूरी हो जाएगी और सितंबर में इसके प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493