निजी और पेशेवर जिंदगी में खुश हूं : अर्जुन (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर अभी अपनी निजी जिंदगी और पेशेवर जिंदगी में बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शादी को लेकर लोगों का अनुमान लगाना स्वाभाविक है, क्योंकि उनके कई सारे दोस्तों की शादी हो चुकी है और वे खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर अकसर कई तरह की अटकलें लगाई जाती हैं।

क्या वह भी शादी के बारे में सोच रहे हैं? इस सवाल पर अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, “मेरी शादी को लेकर जिस तरह की अटकलें लगाई जाती हैं वे समझ में आती हैं और यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि मेरे कई सारे दोस्तों की शादी हो चुकी है। इस वजह से सबको लगता है कि मुझे भी शादी कर लेनी चाहिए, चूंकि मेरे दोस्तों की शादी हो चुकी है।”

पिछले कुछ महीनों से अर्जुन और मलाइका को एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा है, दोनों साथ में तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। अभी गुरुवार को ही अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की स्क्रीनिंग में भी मलाइका अर्जुन के करीबियों और संबंधियों के साथ नजर आईं।

दोनों को अकसर कई पार्टीज में भी साथ आते-जाते देखा जाता है।

33 वर्षीय अर्जुन का कहना है कि वह अभी अपनी जिंदगी के एक अच्छे दौर में हैं।

अर्जुन ने कहा, “मैं अभी अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में बहुत खुश हूं और मैं इसे इस तरह से ही रखना चाहता हूं। पिछले कुछ महीनों से मैंने कुछ भी छिपाकर नहीं रखा, इसलिए जब भी ऐसा कुछ कहने लायक होगा तो मैं इसके बारे में जरूर बात करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493