मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से अलग हुईं सुजैन खान ने लोगों से अनुरोध किया है कि उनके निजी जीवन को लेकर अटकलें लगाना बंद करें।
सुजैन और ऋतिक 2013 में अलग हो गए। वहीं उन्होंने ट्विटर पर साझा किया कि वह कभी भी ऋतिक के साथ समझौता नहीं करेंगी।
वहीं उन्होंने सोशल मीडिया वेबसाइट पर लिखा, “मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। ऋतिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी, लेकिन हम हमेशा अच्छे माता-पिता बने रहेंगे। यह हमारी पहली प्राथमिकता है।”
dharmpath.com dharmpath