निजी संदेशों को पढ़ने को लेकर फेसबुक पर मुकदमा

न्यूयार्क, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की एक अदालत में फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है जिसमें सोशल नेटवर्किं ग की इस विशाल कंपनी पर फेडरल के निजता से जुड़े कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

न्यूयार्क, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की एक अदालत में फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है जिसमें सोशल नेटवर्किं ग की इस विशाल कंपनी पर फेडरल के निजता से जुड़े कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्टो से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। यह मुकदमा नार्दन कैलिफोर्निया जिला अदालत में दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि फेसबुक ने साइट के निजी संदेश प्रणाली से भेजे गए संदेशों के लॉगिंग यूआरएल का स्कैनिंग करता रहा है, जो इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन प्राइवेसी एक्ट और कैलिफरेनिया इनवेसन ऑफ प्राइवेसी एक्ट का उल्लंघन है। तकनीकी वेबसाइट द वर्ज ने यह जानकारी दी है।

अभियोगी ने यह दावा किया है कि फेसबुक लगातार विज्ञापन के लिए उन यूआरएल को स्कैन करता रहता है ताकि प्रयोक्ता को लक्षित विज्ञापन भेज सके। इसके अलावा फेसबुक स्कैन करने से मिले आंकड़ों को सर्च इंजनों के पहुंच में आने लायक तरीके से सुरक्षित रखता है।

हालांकि फेसबुक का कहना है कि वह निजी संदशों को अज्ञात तरीके से थोक में स्कैन करती है और यूआरएल आंकड़ों का केवल समग्र रूप में इस्तेमाल करती है।

फेसबुक ने इन आंकड़ों को ‘द न्यूयार्क टाइम्स द्वारा सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सूची के प्रकाशन जैसा’ बताया है। गुमनाम ढंग से एकत्रित किए गए ये समग्र आंकड़े केवल सूचना की लोकप्रियता के संकेत के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493