निठल्ले नेताओं को वेतन नहीं : कमल हासन

चेन्नई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन की खुद की पार्टी बनाने की अफवाहों के बीच अभिनेता ने शुक्रवार को कहा कि रिसॉर्ट में आराम फरमाने वाले नेताओं को वेतन नहीं दिया जाना चाहिए।

चेन्नई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन की खुद की पार्टी बनाने की अफवाहों के बीच अभिनेता ने शुक्रवार को कहा कि रिसॉर्ट में आराम फरमाने वाले नेताओं को वेतन नहीं दिया जाना चाहिए।

कमल हासन ने ट्वीट कर कहा, “सरकारी कर्मचारियों के लिए न काम है न पैसा? रिसॉर्ट में सौदा करने वाले नेताओं के बारे में क्या राय है।”

उन्होंने कहा, “माननीय न्यायालय ने हड़ताल कर रहे शिक्षकों को चेतावनी दी है। मैंने अदालत से उन विधायकों के खिलाफ भी इसी तरह ही चेतावनी जारी करने को कहा है, जो काम नहीं करते।”

पिछले कुछ महीनों में, हासन तमिलनाडु की वर्तमान राजनीति को लेकर काफी मुखर रहे।

राजनीति पार्टी में प्रवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी राजनीतिक पार्टी में प्रवेश की योजना नहीं है।

इन दिनों वह तमिल फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ की रिलीज के इंतजार में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493