नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। पौराणिक धारावाहिक ‘शौर्य वीर एकलव्य की गाथा’ में एकलव्य के रूप में नजर आने वाले अभिनेता नितांत कौशिक का कहना है कि वह अपने असली जीवन में संकोची स्वभाव के हैं, लेकिन जब बात किसी किरदार को निभाने की आती है तो वह उसमें पूरी तरह डूबकर काम करते हैं अज्ञैर इसका आनंद लेते हैं।
नितांत (13) ने कहा, “मैं एकलव्य की भूमिका का आनंद ले रहा हूं। मेरे पिता भी एक कलाकार हैं और उन्होंने अपने अब तक के करियर में जितनी भूमिकाएं निभाई हैं, मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं। मैंने देखा कि वह किस तरह समर्पित होकर अपनी भूमिकाएं निभाते हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं असल जिंदगी में संकोची स्वभाव का हो सकता हूं, लेकिन जब अभिनय की बात आती है तो मैं किरदार में ढलने और उसमें फिट बैठने तथा किरदार के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश करता हूं।”
‘शौर्य वीर एकलव्य की गाथा’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है।
dharmpath.com dharmpath