निदास ट्रॉफी के लिए श्रीलंका टीम में लकमल, प्रदीप की वापसी

कोलंबो, 1 मार्च (आईएएनएस)। अपनी चोटों से उबरने के बाद तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप ने श्रीलंका की टी-20 क्रिकेट टीम में वापसी की है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने छह मार्च से शुरू हो रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज निदास ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

इस सीरीज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को बाहर रखा गया है, क्योंकि टीम में धनंजय डी सिल्वा को शामिल किया गया है।

इसके अलावा, बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में शामिल जैफरे वांडर्से को भी निदास ट्रॉफी के लिए टीम से बाहर रखा गया है। इस ट्रॉफी के लिए टीम में दो स्पिन गेंदबाजों अकीला धनंजय और अमीला अपोंसो को शामिल किया गया है।

टीम के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने और शेनान मधुशंका चोटिल होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

श्रीलंका क्रिकेट टीम : दिनेश चंडीमल (कप्तान), उपुल थारंगा, दनुश्का गुनाथीलका, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, इसुरु उदाना, अकीला धनंजय, अमीला अपोंसो, नुवान प्रदीप, दुश्मंथा चमीरा और धनंजय डी सिल्वा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493