निदास ट्रॉफी : बांग्लादेश ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी

कोलंबो, 14 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्ला ने बुधवार को निदास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में जीत भारत की फाइनल में जगह पक्की कर देगी। हालांकि, अगर भारत हार भी जाता है तो भी वह फाइनल की दौड़ से बाहर नहीं होगा।

इसके बाद इस सीरीज में उसके भविष्य का फैसला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच पर निर्भर होगा और तब नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में जाने की राह तय होगी।

भारत ने इस मैच में अपनी टीम में एक बदलाव किया है। गेंदबाज जयदेव उनादकट की जगह टीम में मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।

बांग्लादेश ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। तस्कीन अहमद के स्थान पर अबु हैदर को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और शार्दूल ठाकुर।

बांग्लादेश : महमुदुल्ला (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शब्बीर रहमान, मेहंदी हसन, रुबेल हुसैन, अबु हैदर, मुस्तफीजुर रहमान, नजमुल हसन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493