निदास ट्रॉफी : भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 177 रनों का लक्ष्य

कोलंबो, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को निदास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में बांग्लादेश के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 176 रन बनाए।

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में पांच चौके इतने ही छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली।

रैना ने 30 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। उन्होंने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की।

बांग्लादेश के लिए रुबेल हुसैन ने दो विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493