कोलंबो, 12 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सोमवार को जारी निदास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के चौथे मैच में भारत के सामने 153 रनों की चुनौती रखी है।
बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ इसलिए ओवरों की संख्या घटाकर 19 कर दी गई।
श्रीलंका ने 19 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उपुल थरंगा ने 22 रनों का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया।
भारत के लिए शार्दूल ठाकुर ने चार विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। विजय शंकर और जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली।
इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath