निदा डिजाइन सलाहकार के रूप में सत्या पॉल लेबल से जुड़ीं

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। सत्या पॉल ब्रांड के तले क्लब एसपी और सत्या पॉल एक्ससेसरीज ने डिजाइनर निदा महमूद को स्प्रिंग समर 2017 कलेक्शन के लिए डिजाइन सलाहकार नियुक्त किया है।

अपनी विशिष्ट डिजाइन और अकर्षक रंगों का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए जानी जाने वाली निदा दोनों ब्रांडों को अगामी कैप्सूल कलेक्शन पेश करने संबंधी सुझाव देंगी। कैप्सूल कलेक्शन में जैकेट, पैंट्स, स्कर्ट, कोट आदि कपड़े आते हैं जो हमेशा फैशन में रहते हैं।

डिजाइनर ने अपने बयान में कहा, ” मैं दोनों ब्रांडो की संवेदनशीलता और किस तरह दोनों खुशी से काम कर रहे हैं, इस बारे में बात करना चाहूंगी। मैं कॉर्पोरेट फैशन घरानों के लिए रचनात्मक कौशल के साथ व्यावसायिक कौशल का संयोजन करने में यकीन रखती हूं, जो वास्तव में प्रभावशाली भागीदारी बना सकते हैं और मैं वास्तव में इस सफर को साथ मिलकर शुरू करने के लिए आशावादी और उत्साहित हूं। “

सत्या पॉल घराने की हालिया पेशकश क्लब एसपी उन आधुनिक भारतीय महिलाओं की परिधानों की जरूरत को पूरा करता है जो मौजूदा ट्रेंड के साथ चलते हुए सहजता के साथ कोई समझौता नहीं करती ।

जेनेसिस समूह के स्वामित्व में सत्या पॉल ब्रांड आती है। इस समूह के सीईओ निखिल मेहरा ने कहा कि निदा कुछ शानदार डिजाइनों के जरिए हमें लोगों तक पहुंचने में मदद करेंगी।

अगले साल फरवरी-मार्च तक नया संग्रह स्टोर्स में आने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493