नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिजाइनर निदा महमूद का कहना है कि उसे 1960 में मुंबई से अपने कलेक्शन ‘जंगली बिल्ली’ के लिए प्रेरणा मिली थी, लेकिन साथ ही यह उनकी बिल्ली ‘टॉफी टिंकरबेल’ को भी समर्पित था।
निदा ने शुक्रवार को हुए कार्यक्रम से कुछ दिनों पहले अपनी पालतू बिल्ली की तस्वीरों के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया, “मेरी अपनी ‘जंगली बिल्ली’ इस बार शो के लिए बेहद उत्साहित है।”
निदा अपनी पालतू बिल्ली को भी अमेजन ‘इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग-समर 2016’ के शो में लाना चाहती थीं, लेकिन समारोह की तेज रोशनी और शोर के कारण उन्होंने अपना ख्याल बदल दिया।
निदा के कलेक्शन को काफी सराहना मिली। शो का संगीत और कैट आई आईवियर फ्रेम्स उनके केलक्शन के अनुकूल थे।
फैशन वीक में अपने खास नाटकीय कायक्रमों के लिए मशहूर निदा ने इस बार इसे सादगी भरा रखने का फैसला किया।
निदा ने कहा, “मैं इस बार चीजों में सादगी रखना चहता थी। लेकिन संगीत से कुछ अलग करने की कोशिश की गई थी, जिसमें हमने बॉलीवुड फिल्मों के संवादों को रिकॉर्ड करके उन्हें कलेक्शन के थीम के अनुरूप परिवर्तित किया था।”
dharmpath.com dharmpath