मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने लॉस एंजेलिस में आयोजित स्क्रीन एक्र्ट्स गिल्ड (एसएजी) अवार्ड्स के 21वें संस्करण में ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री लुपिता न्योंगओ के साथ फोटो खिंचवाई।
पुरस्कार समारोह रविवार रात आयोजित हुआ। इस दौरान ‘लंचबॉक्स’ की अभिनेत्री निमरत ने न्योंगओ के साथ फोटो खिंचवाने का मौका तुरंत लपक लिया।
अमेरिकी धारावाहिक ‘होमलैंड’ में नजर आ रहीं निमरत ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “नारी शक्ति! प्रेरक, दीप्तिमान लुपिता न्योंगओ के साथ एसएजी अवार्ड्स में।”
dharmpath.com dharmpath