मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। हाल में ‘एयरलिफ्ट’ फिल्म में नजर आई अभिनेत्री निमरत कौर रविवार को 34 साल की हो गईं। सिनेजगत से जुड़े उनके दोस्तों ने जन्मदिन पर उनके लिए एक बढ़िया साल की कामना की और शुभकामनाएं दीं।

फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, “सबसे सीधी-सादी व आडंबरहीन लेकिन पटाखा पंजाबी कुड़ियों में से एक को हैप्पी बर्थडे। धमाल करो निमरत। पार्टी करने के लिए लौटना।”
अभिनेता शाकिब असलम ने लिखा, “हमारी अंतर्राष्ट्रीय स्टार निमरत को हैप्पी बर्थडे। हमारा गौरव बढ़ाती रहो।”
रितेश देशमुख ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे निमरत।”
करन जौहर ने उनके लिए साल जबर्दस्त रहने की कामना की और ढेर सारा प्यार भेजा।
निमरत को ‘द लंचबॉक्स’ (2013) फिल्म में निभाई ‘इला’ की भूमिका के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। वह ‘लव शव ते चिकन खुराना’ (2012) फिल्म का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने अमेरिकी धारावाहिक ‘होमलैंड-4’ के लिए भी खूब वाहवाही लूटी। वह नए धारावाहिक ‘वेवार्ड पाइन्स’ में भी नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath