चेन्नई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया से आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ के व्यस्त कार्यक्रम से लौटने के बाद, सुपरस्टार रजनीकांत सोमवार को एक निजी अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच करा रहे हैं।
चेन्नई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया से आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ के व्यस्त कार्यक्रम से लौटने के बाद, सुपरस्टार रजनीकांत सोमवार को एक निजी अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच करा रहे हैं।
अस्पताल के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह सुबह अपनी बेटी के साथ एमआईओटी अस्पताल गए थे। नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें एक विशेष वार्ड दिया गया, उन्हें शाम को छुट्टी दे दी गई।”
सूत्र ने बताया कि 65 वर्षीय स्टार को एक सप्ताह के लिए पूरी तरह आराम की सलाह दी गई।
इसके बाद अभिनेता रजनीकांत फिल्मकार शंकर की प्रसिद्ध रचना ‘2.ओ’ सेट से जुड़ेंगे। यह तमिल फिल्म ‘एंथीरन’ का सीक्वल है।
‘2.ओ’ में बॉलीवुड अक्षय कुमार भी तमिल उद्योग का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath