निया शर्मा को अगली फिल्म में कास्ट करेंगे विक्रम भट्ट

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार विक्रम भट्ट अपनी अगली फिल्म में निया शर्मा को कास्ट करने के लिए तैयार हैं।

फिल्म के बारे में विवरण का अभी इंतजार है। अभिनेत्री और निर्देशक पहली बड़ी फिल्म के लिए साथ आए हैं। निया इससे पहले विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ में नजर आईं थीं।

अभिनेत्री ‘ट्विस्टेड’ के सीक्वल में नजर आएंगी। यह आलिया मुखर्जी की कहानी है, जो अपने प्रेमी विनोद की हत्या में फंसाई जाती है। कहानी उतार-चढ़ाव और रहस्य के साथ आगे बढ़ती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493