पेरिस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरमॉडल नियोमी कैंपबेल ने पेरिस हॉटे कॉट्यूर फैशन वीक में अजेडाइन एलेइया रनवे पर सरप्राइज कैटवॉक कर सभी को चौंका दिया।
यह नियोमी के लिए भावुक पल भी रहा।
वेबसाइट डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, नियोमी (47) ने इस शो में पहली बार लगभग तीन दशक पूर्व शिरकत की थी। उस समय नियोमी की उम्र 16 वर्ष थी।
कैंपबेल ने कहा, “मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया था और यह एक बहुत बड़ा सरप्राइज था। मैं बहुत खुश थी और हां, मैं नर्वस थी।”
उन्होंने कहा, “यह कैटवॉक मेरे लिए बहुत भावुक रही। क्योंकि मैं डिजाइनर को निराश नहीं करना चाहती थी और चाहती थी कि उन्हें मुझ पर गर्व हो। उनके परिधान बेहतरीन होते हैं। वह इस कला में निपुण हैं।”
dharmpath.com dharmpath