‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ अधिक मनोरंजक है : प्रवेश लाल यादव

पटना, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ के निर्माता प्रवेश लाल यादव का कहना है कि यह फिल्म इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों से अधिक मनोरंजक है।

इसमें फिल्म के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ दो अभिनेत्रियों आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ दिखेंगे।

दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ में निरहुआ प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं आम्रपाली एक गांव की मराठी लड़की की भूमिका में है जबकि शुभी शर्मा आधुनिक लड़की की भूिमका में नजर आएंगी।

फिल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव कहते हैं, “दशहरा पर पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने वाली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों से कहीं ज्यादा मनोरंजक फिल्म है जिसे दर्शक बार-बार देखना पसंद करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493