निर्देशक जीन साक्स का निधन

न्यूयॉर्क, 30 मार्च (आईएएनएस)। टोनी पुरस्कार विजेता निर्देशक जीन साक्स का शनिवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

एसशोबिज डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, उनकी पत्नी केरेन ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ समाचार-पत्र को बताया कि साक्स का निधन निमोनिया की वजह से हुआ।

साक्स का जन्म न्यूयॉर्क शहर में आठ नवंबर, 1921 को हुआ था। उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से अभिनय का प्रशिक्षण लिया।

उन्होंने 1949 में ब्रॉडवे थिएटर समूह में ‘साउथ पैसिफिक’ से अपने अभिनय की शुरुआत की, जबकि 1951 में उन्होंने ‘आउट देयर’ से टेलीविजन पर अपने अभिनय की शुरुआत की।

साक्स ने वर्ष 1960 के दशक में बतौर निर्देशक काम शुरू किया था। उन्होंने प्रसिद्ध नाटककार नील सिमॉन के ‘बिलोक्सी ब्लूज’, ‘ब्राइटन बीच मेमोर्स’, ‘जेक्स वूमन’, ‘रयूमर्स’, ‘लॉस्ट इन योंकर्स’, ‘ब्रॉडवे बाउंड’, ‘द ऑड कपल’ और ‘कैलिफॉर्निया सूट’ जैसे नाटकों का निर्देशन किया।

साक्स ने साइमन के नाटकों पर सात फीचर फिल्मों का भी निर्देशन किया है।

उन्होंने कोलमैन-माइकल स्टुअर्ट के संगीतमय नाट्य ‘आई लव माय वाइफ’ और साइमन के नाटक ‘ब्राइटन बीच मेमोयर्स’ और ‘बिलोक्सी ब्लूज’ के लिए तीन टोनी पुरस्कार भी अपने नाम किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493