निर्देशक प्रणव वत्स का वीडियो गीत ‘कांच’ रिलीज (फोटो सहित)

पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। स्टेप बाई स्टेप एंड रंग क्रिएशन द्वारा निर्मित व खुश म्यूजिक के उदय भगत द्वारा प्रस्तुत वीडियो गीत ‘कांच’ के रिलीज के बाद से ही लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। स्टेप बाई स्टेप एंड रंग क्रिएशन द्वारा निर्मित व खुश म्यूजिक के उदय भगत द्वारा प्रस्तुत वीडियो गीत ‘कांच’ के रिलीज के बाद से ही लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

बिहार के भागलपुर के रहने वाले निर्देशक प्रणव आऱ वत्स के निर्देशन में बनी चार मिनट 28 सेकेंड के इस वीडियो गाने में प्यार और बेवफाई का खूबसूरत अंदाज में चित्रण किया गया है। इस गाने में अखिलेश वर्मा और रियाना शुक्ला के कुछ अंतरंग ²श्यों का भी चित्रण है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। इसे खुद अखिलेश शर्मा ने कोरियोग्राफ किया है।

निर्देशक प्रणव आर वत्स ने शनिवार को बताया कि वेब म्यूजिक द्वारा रिलीज इस गाने को दर्शकों का अच्छा ‘रिस्पांस’ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वेलेंटाइन डे की शाम रिलीज हुए इस वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग यू-ट्यब पर देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरा गाना ‘सुकून’ को भी रिलीज कर दिया जाएगा।

कांच के गाने में आवाज विनती ने दिया है जबकि इसे जयबीर पंघाल ने लिखा है। इसके संगीतकार दीन मोहम्मद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493