निर्देशक या निर्माता के रूप में करियर बनाने के लिए रोनित तैयार

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘अदालत’ के दूसरे संस्करण में एक बार फिर मुख्य भूमिका में दिख रहे अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि एक प्रोजेक्ट के लिए वह एक चैनल के संपर्क में हैं।

रोनित ने कहा कि अगर सब कुछ सही से हो जाता है, तो वह जल्द ही निर्देशक या निर्माता के रूप में करियर की शुरुआत करेंगे।

रोनित ने आईएएनएस को बताया, “अगर मैं किसी टेलीविजन चैनल के साथ काम करता हूं, तो मेरी निर्देशक या निर्माता बनने की चाह अपने आप ही पूरी हो जाएगी। तब तक मैं सामान्य धारावाहिकों से दूर रहने वाला हूं।”

रोनित ने कहा, “अपने अनुभव में मैंने पाया है कि अगर कोई और निर्देशन करता है, तो जो चीज मुझे पहले बताई जाती है, वह शो के एक माह के प्रसारण के बाद मेरे विचार से काफी अलग होती है।”

उन्होंने हालांकि अपनी परियोजना के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह इस शो के कर्ताधर्ता होंगे।

रोनित को वर्तमान में चार जून से ‘सोनी एंटरटेनमेंट’ चैनल पर शुरू हुए धारावाहिक ‘अदालत 2’ में आपराधिक मामलों के वकील की भूमिका में देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493