निर्देशन में कदम रखने के लिए तैयार हैं ओलिविया वाइल्ड

लॉस एंजेलिस, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री फिल्म ‘बुकस्मार्ट’ से निर्देशन में आगाज करने जा रही हैं, जिसमें अभिनेत्री कैटलिन डेवर और बिनी फेल्डस्टीन नजर आएंगी।

लॉस एंजेलिस, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री फिल्म ‘बुकस्मार्ट’ से निर्देशन में आगाज करने जा रही हैं, जिसमें अभिनेत्री कैटलिन डेवर और बिनी फेल्डस्टीन नजर आएंगी।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, गैरी सांचेज प्रोडक्शंस के महिला आधारित प्रोडक्शन बैनर विंग अन्नपूर्णा पिक्चर्स एंड ग्लोरिया सांचेज द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

वाइल्ड ‘मेडोलैंड’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी हैं और वह ‘हर’ और ‘रश’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

वह ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘बॉडी टीम-12’ की कार्यकारी निर्माता रही हैं।

ओलिविया ‘ए विजिलैंट’ और ‘लाइफ इटसेल्फ’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493