निर्देशन में हाथ आजमाना चाहती हैं स्नेहा वाघ

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री स्नेहा वाघ फिलहाल टीवी कार्यक्रम ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह’ में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि वह निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहती हैं।

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री स्नेहा वाघ फिलहाल टीवी कार्यक्रम ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह’ में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि वह निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहती हैं।

नेहा ने एक बयान में कहा, “मैंने लंदन फिल्म एकेडमी से पढ़ाई पूरी की है, जहां मैंने फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, शूटिंग के लिए लेखन, निर्माण के साथ ही निर्देशन की प्रक्रिया भी सीखा है और मैं फिल्म निर्देशन में अपना हाथ आजमाना चाहती हूं।”

अभिनेत्री ने कहा, “लेकिन निर्देशन तभी करूंगी जब भविष्य में मुझे समय मिलेगा।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैं ऐसी हूं कि कुछ भी करने पर अपना 100 प्रतिशत देने पर विश्वास करती हूं और मैं यह “शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह’ से समय मिलने के बाद करूंगी।”

स्नेहा चैनल लाइफ ओके के इस कार्यक्रम में राज कौर की भूमिका में हैं। वह महारानी और पंजाब के महाराजा रंजीत सिंह की मां की भूमिका में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493