नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। देश का निर्माण उपकरण उद्योग 2019-20 तक बढ़कर पांच अरब डॉलर का हो जाएगा, जो अभी 2.8 अरब डॉलर का है। यह बात बुधवार को इस उद्योग से संबंधित एक रपट में कही गई।
इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्वि पमेंट मैन्यूफैक्च र्स एसोसिएशन की रपट के मुताबिक, आफ्टर सेल स्पेयर उपकरणों का बाजार करीब 80 करोड़ डॉलर का है। यह रोजगार का एक बड़ा स्रोत है।
रपट में हालांकि कहा गया है, “2018-19 तक उद्योग का उत्पादन स्तर वापस 70 हजार यूनिट हो जाएगा, जो 2011-12 में हासिल हुआ था। पिछले बेहतर वर्षो में हुए अधिक उत्पादन का नए निवेश से पहले उपयोग कर लिया जाएगा।”
उद्योग संघ के मुताबिक, राजमार्ग निर्माण और कोयला खदानों की नीलामी संबंधी गतिविधि भविष्य के विकास के लिए शुभ कदम है।
dharmpath.com dharmpath