नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। देश का निर्यात साल 2017 के दिसंबर में बढ़कर 27.03 अरब डॉलर हो गया, जो 2017 के नवंबर में 26.19 अरब डॉलर था, तथा साल 2016 के दिसंबर में 24.05 अरब डॉलर था।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, पिछले महीने निर्यात में साल-दर-साल आधार पर 12.36 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “डॉलर के संदर्भ में, 2017 के दिसंबर में निर्यात में सकारात्मक वृद्धि देखी गई और इसमें 2016 के दिसंबर की तुलना में 12.36 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।”
बयान में कहा गया है, “2016 के अगस्त से 2017 के दिसंबर तक निर्यात में तेजी का दौर रहा, हालांकि 2017 के अक्टूबर में इसमें 1.1 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई थी।”
हालांकि समीक्षाधीन माह में देश के आयात में भी बढ़ोतरी हुई और यह 41.91 अरब डॉलर रहा, जबकि 2017 के नवंबर में यह 40.02 अरब डॉलर था और 2016 के दिसंबर में 34.60 अरब डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath